BJP : अपने बूथ में 370 वोट के लक्ष्य को पूरा करें

अंबिकापुर। सरगुजा तथा बलरामपुर जिले के पांच विधानसभा के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको अपने-अपने बूथ में 370 वोट के लक्ष्य को पूरा करना है। प्रत्येक बूथ के पालक इस बात की चिंता करें कि हमारा बूथ सबसे मजबूत रहेगा। आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि एक माह रोज आठ घंटे विधानसभा क्षेत्र के लिए तथा दो घंटे अपने-अपने बूथ के लिए काम करें।

आज भारत देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा केन्द्रीय नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। 400 पार सीट लाने का मतलब दो तिहाई से अधिक बहुमत है जहां हम जनता के हित में ज्यादा से ज्यादा काम कर पाएंगे। 2024 तथा 2047 का लक्ष्य पूरा करने के लिए हमें भारी बहुमत से सरकार बनाना जरूरी है। हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसमें हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी-अपनी जिम्मेदारी को सौ प्रतिशत पूरा करेंगे। हमारा देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, और हमें विराट हृदय के साथ सबका स्वागत करना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया, आपको ढेरों बधाई। आप सब कार्यकर्ताओं के दम पर ही ये संभव हुआ अब लोकसभा में भी हम इतिहास रचेंगे। उन्होंने बूथ पर फोकस करते हुए कहा कि सभी ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ अंतर्गत 24 बिंदु पर काम करें तथा बूथ जीतने की योजना बनाएं। हम बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा भाजपा केवल राष्ट्र्र के लिए काम करती है। हम सबका लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना है। जैसे मोदी जी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित है वैसे ही हमें भी अपना बूथ जीतकर देश संगठन के लिए अपना योगदान देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन जरूर करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *