दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार की पुलिस


अंबिकापुर। गांधीनगर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पीडि़त महिला ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 17 फरवरी की शाम ग्राम डिगमा का बिशु घरामी उसके घर के अंदर घुसकर जबरन दुष्कर्म किया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 450, 376 (2)(1), 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने महिला उत्पीडऩ के मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे को विशेष टीम के साथ आरोपी का पता-तलाश करने कहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को कहीं भागने का मौका न मिले, इसका ध्यान रखते हुए दबिश देकर हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में दुष्कर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे के साथ उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक अनिल सिंह, अरविंद उपाध्याय, सतीश चौहान, सजीव पांडेय, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह शामिल रहे।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जेल दाखिल
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी के पिता ने 17 फरवरी को थाने में आकर जानकारी दी कि सोमार साय नामक व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को रोपाखार ले गया था और वापस घर आते समय जबरन दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 भादवि, 4-पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने एक विशेष टीम के साथ आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी सोमार साय निवासी मालतीपुर को हिरासत में लिया। आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक राजेश पांडेय व रामनरेश गुप्ता, सउनि सहदेव राम वर्मन, आरक्षक अखिलेश्वर भगत, आदेश कुमार, जेवियर बरवा, मदन साय पैकरा, देवदत्त सिंह, अमित टोप्पो, परवेज फिरदौसी, सहायक आरक्षक मनोरथ यादव शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *