राज्य में जल संकट दूर करने वृहद स्तर पर होगा तालाबों का निर्माण

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है कि राज्य में बड़े-बड़े तालाबों का निर्माण किया जाएगा। राज्यो में बड़े -बड़े तालाबों के निर्माण का उदेश्य जल संकट को दूर करना है और इसके निर्माण में जो भी राशि की जरूरत होगी वो राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास राजगीर में जल संरक्षण के लिए अद्भुत तालाब बने हैं। जार्ज साहब अटल जी की सरकार में रक्षा मंत्री थे, उस वक्त आर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास के दौरान मैंने ही तालाब निर्माण का सुझाव दिया था। आर्डिनेंस फैक्ट्री तथा वहां काम करने वालों लोगो के लिए पानी का संकट दो साल तक बारिश न होने पर भी उत्पन्न नहीं होगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बोला कि हरियाली अभियान का आरंभ साल 2012 में करा गया था और 19 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया जबकि पौधे लगाने का लक्ष्य 24 करोड़ रखा गया था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बड़े-बड़े तालाब बनाने होंगे। जन-भागीदारी’ विषय पर यह प्रोग्राम ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान में आयोजित था। सीएम ने लोगो में पर्यावरण संरक्षण के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए पदाधिकारियों को आदेश दिया कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जो भी काम सरकार द्वारा किये गये हैं उनकी जानकारी दे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *