सरगुजा में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह एवं सीएम विष्णुदेव साय का अव्यवस्थित कार्यक्रम

अम्बिकापुर/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पहला सरगुजा दौरा ही पुरी तरह से अव्यवस्थित रहा। 5 साल बाद सरकार में भाजपा लौटी तो जरूर लेकिन तेवर फिर से वहीं 15 साल वाले कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में फिर से लौट आये हैं। जिसका प्रदर्शन आज भाजपा के एक नेता ने एक इलेक्ट्रानिक मिडिया पत्रकार के साथ मारपीट कर की। वहीं सीएम का विरोध हो सकता है इस संभावना के मद्देनज़र पुलिस द्वारा की गई काले कोट पहनने वाले व्यक्तियों की जांच को लेकर भी आक्रोश दिखा। विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला सरगुजा दौरा था, जहां सीएम सहित दोनों उपमुख्यमंत्री भी साथ पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के अभिनंदन और सम्मान के इस कार्यक्रम के जरिये कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर रिचार्ज तो हुए लेकिन इतना हो गये कि मुख्यमंत्री के सामने ही मारपीट पर उतारू हो गये। इस दौरान मुख्यमंत्री के विरोध के मद्देनज़र काले कोट पहने हुए व्यक्तियों की जांच भी की गईं साथ ही एक पत्रकार साथी के साथ भाजपा नेता ने मारपीट की जिसके कारण यह पुरा कार्यक्रम ही अव्यवस्थित सा रहा।

भाजपा की छत्तीसगढ़ में जीत के बाद सरकार बनते ही अब भाजपा की सरकार जिलों एवं संभाग में घुम-घुम कर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है। सरगुजा संभागीय मुख्यालय अम्बिकापुर में भी मुख्यमंत्री सहित दोनों उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य नेता अम्बिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित सरगुजा संभाग के मंत्रियों सहित विधायक पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में स्थित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *