पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह हुए राजद के भाजपा को कहा बॉय-बॉय…..

रांची/पूर्व मंत्री व गढ़वा क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने आज कमल फुल का मोह त्याग लालटेन हाथ में थाम लिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान गिरिनाथ सिंह के भाजपा छोड़ राजद का दामन थाम लेने से भाजपा को राज्य में गहरा झटका लगा है। उन्होंने राजद में पुनः वापसी की है। राजद में वापसी के साथ ही गिरिनाथ सिंह ने सोशल मिडिया हैंडल पर भी राजद का चुनाव चिन्ह डाल कर सबको बता दिया है कि वे पुनः अपने घर में पहुंच चुके हैं। बताया जाता है कि पटना में राजद नेता जगदानंद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। चर्चा यह भी है कि गिरिनाथ सिंह को पार्टी चतरा से लोकसभा उम्मीदवार भी बना सकती है। गिरिनाथ सिंह का भाजपा छोड़ राजद में जाने का मुख्य कारण भी यही है वे चतरा लोकसभा से दावेदारी कर रहे थे किन्तु भाजपा ने उन्हें टिकट न देते हुए कालीचरण सिंह को उम्मीद्वार बनाया है, संभवतः तभी से गिरिनाथ सिंह पार्टी से नाराज़ चल रहे थे और आज पटना में उन्होंने भाजपा को छोड़ राजद का दामन पुनः थाम लिया है।

हम आपको बता दें कि झारखंड के गढ़वा क्षेत्र से गिरिनाथ सिंह पांच बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। गिरिनाथ सिंह राष्ट्रीय जनता दल के गठन के समय से पार्टी से जुड़े हुए थे और 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे। फिर से एकबार उन्होंने अब आरजेडी में घर वापसी की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *