ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनों के बीच हुई टक्कर में 250 से भी अधिक लोगों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

ओडिशा/ ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनों के बीच हुई टक्कर में 250 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। एयरफोर्स, छक्त्थ्, पुलिस समेत कई अलग-अलग विभाग के लोग रात से ही राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ओड़िशा में एक दिन के राजकीय शोक का भी ऐलान किया गया है। हादसे की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ओड़िसा पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने न सिर्फ घटना स्थल का दौरा किया बल्कि घायलों से भी हॉस्पिटल में मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओड़िसा पहुंचने पर अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा कर पुरी जानकारी ली और रेस्क्यू कार्यों को भी देखा है।
वहीं तमिलनाडु सरकार ने राहत कार्य में समन्वय के लिए मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल भी ओड़िशा भेजा है तो वहीं राहत कार्यों में मदद के लिए एम्स भुवनेश्वर के डॉक्टर बालासोर और कटक भेजे गये हैं। सेना की टुकड़ियांे को भी ट्रेन दुर्घटना स्थल पर लगाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान भी जुटे हुए हैं। रेलवे ने ओडिशा हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दिया है, वहीं यह भी कहा गया है कि इस मार्ग पर ‘कवच’ प्रणाली उपलब्ध नहीं है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद भुवनेश्वर में रेस्क्यू ऑपरेशन में 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं। ओडिशा के बालासोर में हुई इस घटना को सदी का सबसे भयानक रेल हादसा बताया जा रहा है, जिसमें मरने वालों की संख्या 250 से भी अधिक है। वहीं घायलों की संख्या 900 के आसपास है।
इस हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों हेतु रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है:-
हावड़ा – 033 26382217
खड़गपुर – 8972073925, 9332392339
बालासोर – 8249591559, 7978418322
शालीमार – 9903370745
संतरागाची – 8109289460, 8340649469
भद्रक – 7894099579, 9337116373
कटक – 8455889917
भुवनेश्वर- 06742534207

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *