आलोक दुबे की शिकायत पर टीएस सिंहदेव को रिटर्निंग अधिकारी का नोटिस, सिंहदेव द्वारा दिया गया जवाब

अम्बिकापुर/ अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेतु टिकट की दौड़ में शामिल रहे आलोक दुबे ने निर्वाचन आयोग को कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव के विरूद्ध शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा अपने फेसबुक पेज के माध्यम से सरकार द्वारा किये गये कार्यों के प्रचार में सरकारी कर्मचारियों का व्यक्तव्य लिया है जो टीएस सिंहदेव की गुणगान कर रहे हैं। भाजपा नेता आलोक दुबे ने कहा है कि आचार संहिता लगा हुआ है ऐसे में इस तरह के विडियो के प्रचार हेतु चुनाव आयोग से अनुमति ली जानी चाहिए। किन्तु टीएस सिंहदेव की ओर से कोई अनुमति नहीं ली गई है। बकायदे विडियो में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी द्वारा अपने चुनाव चिन्ह का प्रयोग किया गया है। आलोक दुबे ने इस शिकायत पर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर रिटर्निंग अधिकारी अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र-10 द्वारा नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

कांग्रेस की ओर से इस पर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनुप मेहता का बयान भी आया है:– अनुप मेहता ने अपने बयान में कहा है कि भाजपा पार्षद आलोक दुबे आदतन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के प्रति राजनीतिक द्वेषवश एवं दुर्भावना के कारण निरंतर उनके विरुद्ध आधारहीन और अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। उनकी कुल राजनीति ही उपमुख्यमंत्री के विरोध में आरोप लगाने पर जीवित है। हाल ही में भाजपा पार्षद को उपमुख्यमंत्री के विरुद्ध आधारहीन शिकायतों में माननीय उच्च न्यायालय में मुँह की खानी पड़ी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *