खस्ताहाल सड़क, पानी, बिजली, नाली की व्यवस्था को लेकर आकाशवाणी चौक में भाजयुमो ने किया सड़क जाम

अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल के द्वारा सड़कों की खस्ताहाल को लेकर आकाशवाणी चौक में एक घण्टे सड़क जाम किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि जब से निगम में कांग्रेस की सरकार आई है तब से शहर के अंदर की रोड, पानी, बिजली, नालियों की व्यवस्था चरमरा गई है। महापौर सहित नगर निगम आयुक्त एवं निगम के अधिकारियों को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है।अंबिकापुर में कई ऐसी बस्तियां हैं जहां पर नालियों में इतनी गंदगी है कि लोग नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं। कांग्रेस की सरकार में निगम के अधिकारी कांग्रेस नेताओं के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस के नेताओं के द्वारा जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर निगम में जहां उनकी सरकार है, वहां की रोड को ये ठीक नहीं कर पा रहे हैं और अपनी नाकामी को छिपाने व जनता को गुमराह करने के लिए रायगढ़ रोड जो राष्ट्रीय राजमार्ग है, वहां सड़क जाम कर रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्हें आइना दिखाने का काम किया है। इन्हें पहले नगर निगम क्षेत्र की स्थिति सुधारनी चाहिए। रही बात केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तो 70 सालों में सरगुजा की जनता कभी इस तरह के रोड, चाहे वह डा. रमन सिंह के द्वारा दी गई रिंग रोड की सौगात हो या प्रधानमंत्री के द्वारा दिया गया नेशनल हाइवे हो, ऐसी रोड की कल्पना कांग्रेस के शासन में जनता ने नहीं की होगी इसलिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि राष्ट्रहित में जो काम हो रहा है उस पर बाधा ना बनें। सरगुजा की जनता समझ गई है, उनको छलना नामुमकीन है।

सड़क जाम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री विकास पांडेय, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, भाजपा नेता एवं नगर निगम के पार्षद आलोक दुबे, अजय सिंह, नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर, भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति की संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, रवि कांत गौरव, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शानू कश्यप, नगर अध्यक्ष निशांत सिंह (शोलु), उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा ने संबोधित किया। इनके द्वारा नवापारा, दर्रीपारा में अग्रसेन चौक से बिलासपुर चौक तक की सड़क, घुटरापारा, डीसी रोड, गोधनपुर, महापौर गली, देवीगंज रोड, सत्तीपारा रोड सहित 48 वार्डों में खराब सड़क को लेकर आवाज उठाई गई। कार्यक्रम का संचालन नगर के महामंत्री रवि सोनी, दीपक यादव ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के छोटू थामस, वीर सोनी, अनीश सिंह, अनुराग शुक्ला, अभिनंदन सिंह, अमोक कश्यप, दिव्यांशु केसरी, रोहित कुशवाहा, मोंटी यादव, अमनदीप सिंह, अमित त्रिपाठी, शुभम अंबष्ट, अभिजीत पांडेय, ऋषभ त्रिपाठी, रजनीश सिंह, मनीष दुबे, विनय सोनी, रानी मिश्रा, परमेश मिश्रा, सक्षम गुप्ता, दीपू पांडेय, अरविंद सिंह, अभिजीत तिवारी, प्रिंस सिंह, आयुष जयसवाल, युवराज बेहरा, हनी दुबे, रितिक शर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, विक्रांत रावते, अंचल अग्रवाल, पवन मिश्रा, अंकित सिंह, विक्की यादव, विष्णु देव पांडेय सहित काफीसंख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *