कोरोना वायरस – देश में 24 घंटे में संक्रमण के 20, 799 मामले सामने आए, 10 दिनों में रोजाना 30 हज़ार से कम केस

देश में कोरोना वायरस लगातार कमजोर होता दिख रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया, देश में लगातार दसवें दिन 30 हज़ार से कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में सिर्फ 20,799 नए मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,64,458 हो गई है, जो पिछले 200 दिन में सबसे कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मिले कुल मरीजों में से केवल 0.78 फीसदी ही सक्रिय केस हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय मरीजों की संख्या में 6099 मरीजों की कमी दर्ज हुई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 3,38,34,702 हो गया है। इसमें से 3,31,21,247 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

25 % वयस्को को दोनों खुराक लगी

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को बताया कि देश में टीके की 91 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। 25 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की दोनों को खुराक लग चुकी है। 70 फ़ीसदी आबादी को टीके की पहली खुराक लगी है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीके की 5,67,37,905 डोज बची है।

महाराष्ट्र : 61 गांवों में 13 तक लॉकडाउन

कोरोना वायरस ने फिर महाराष्ट्र की चिंता बढ़ा दी है। अहमदनगर जिले में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने 13 अक्टूबर तक जिले के 61 गांवों में अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। मेडिकल और किराना को छोड़ दुकानों के शटर डाउन कर दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा, संक्रमण यहां से नासिक और पुणे में न बढ़े, इसलिए पाबंदी लगाई गई है। जिले में कुल 14 तहसील है जिसमें से 11 संक्रमण की चपेट में हैं। संक्रमण दर 5 फ़ीसदी है। बीते 24 घंटे में 424 मरीज मिले हैं, जबकि रोजाना 400 से लेकर 800 मामले सामने आ रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *