एसपी ने स्टार लगाकर अभय सिंह को उप निरीक्षक (एम) के पद पर दी पदोन्नति


अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार सेरेमनी आयोजन के तहत कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एम) को उप निरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक को नए दायित्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने शुभकामनाएं दी।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने अपने कार्यालय में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह को स्टार लगाकर उप निरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उप निरिक्षक अभय सिंह को विभाग द्वारा मिले नए दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने शुभकामनाएं दी, साथ ही कार्यालयीन कार्यों में गतिशीलता लाकर तत्परता के साथ कार्य करने निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक अभय सिंह के बेहतर सेवाओं की सराहना कर अग्रिम सेवाओं हेतु शुभकामनाएं दी गई। स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *