पढ़ना लिखना अभियान के सफल संचालन हेतु बैठक सम्पन्न, जिले में 10 हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य

अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में पढ़ना लिखना अभियान के सफल संचालन के आवश्यक बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जन शिक्षण संस्थान, जिले के विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, एन.एस.एस. सहित महाविद्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर उपस्थित थे।

बैठक में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भी पढ़ना लिखना अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को बुनयादी साक्षरता प्रदान करना है। सरगुजा जिले में 10 हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के 15 वर्ष एवं इससे अधिक वर्ष के असाक्षरों का चिन्हांकन करने 14 से 19 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके लिए चिन्हांकित स्वयंसेवी अनुदेशकों के द्वारा लगभग 4 माह या अधिक अवधि में 120 घंटों का शिक्षण असाक्षरों को प्रदान किया जाएगा। स्वयंसेवी भावना से पठन-पाठन का कार्य निर्धारित समय-सीमा में कराने वाले व्यक्तियों को अच्छे परिणाम हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *