इंटरनेट मीडिया पर महिलाएं व्यक्तिगत आंकड़े नहीं करें प्रसारित साईं बाबा कॉलेज की कार्यशाला में महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी


अंबिकापुर। श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वुमेन्स सेल के तत्वावधान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्यशाला हुई। स्नातकोत्तर की छात्राओं के लिए आयोजित की गई इस कार्यशाला में गांधीनगर थाना के सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बने हैं। महिलाओं से कोई भी दुव्र्यवहार होता है तो वे तत्काल सूचना दें। सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप ने महिला सुरक्षा को लेकर बने कानूनों की जानकारी दी। छात्राओं, महिलाओं को साइबर अपराध से बचने की सलाह दी गई। अनावश्यक चैटिंग, शेयरिंग से बचने कहा गया। सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत व गोपनीय आंकड़े शेयर नहीं करने की सलाह दी गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ.राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर व्यक्तिगत और गोपनीय आंकड़े प्रसारित होने से उसके गलत उपयोग की आशंका बढ़ जाती है। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति एप को इंस्टाल कराया गया। इन्हें बताया गया कि महिला ऑनलाइन सुरक्षा एप के माध्यम से तत्काल किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी देकर पुलिस की सहायता ली जा सकती है। कार्यशाला को वुमेंस सेल प्रभारी डॉ.अलका पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए चुप्पी तोडऩी होगी। महिलाओं के आगे आने से ही स्वयं की सुरक्षा होगी। कार्यशाला में सहायक प्राध्यापक अरविंद तिवारी, दीपक तिवारी तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *