हसदेव बचाओ आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेसी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला फूंका

कुसमी/बलरामपुर ज़िला के कुसमी नगर में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नज़र के नेतृत्व में बस स्टैंड के सामने युवा कांग्रेसियों ने हसदेव बचाओ आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उदयपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई वन कटाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार आते ही भाजपाई अपने कारोबारी मित्रो को फायदा पहुँचाने में लग गयी है और राज्य की खनिज वन सम्पदाओं के दरवाजे अडानी के लिए खोल दिये है। छत्तीसगढ़ में अभी ठीक से भाजपा की सरकार ने अपने मंत्रिमण्डल का गठन तक नही किया है और हसदेव के जंगलों से कोयला खनन करने के लिए जंगलो की कटाई के फरमान जारी कर दिए और हज़ारो आदिवासियों को बेघर करने के फैसले पर मुहर लगा दी है।

हसदेव बचाव अभियान के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासीयों का दोहन करना ही भाजपा का असली चेहरा है, आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना भाजपा की एक चाल थी, कोयला खनन के लिए इस तरह का तानाशाही रवैया बिलकुल गलत है। हम इसका विरोध करते है। युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने भी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए आदिवासियों के अस्मिता के साथ खेला जा रहा है, आदिवासी के जल जंगल जमीन को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अपने आका आदानी को फायदा पहुंचाने के लिए हसदेव जंगल को नष्ट किया जा रहा है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र भगत, राजू तिर्की, संतोष इंदरवार, अब्दुल्ला खान, प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर ने एवं आभार प्रदर्शन वाहिद आलम ने किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया। इसके पश्चात एसडीएम कुसमी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी फरीद खान, विनोद कुमार, बालेश्वर राम, ब्रिज पैकरा, नीतीश तिर्की, पीसीसी सदस्य सोनू अली, यासीन खान, नरेंद्र पैकरा, मालती पैकरा, सेराजुल अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *