महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने निकाली स्कूटी रैली

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन अवसर पर सशक्त नारी का दिया संदेश

अंबिकापुर। रक्षित केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समापन पर महिला जन जागरूकता अभियान के तहत सरगुजा पुलिस द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, स्कूटी रैली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरगुजा पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। रैली रक्षित केंद्र से महामाया चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक होते हुए घड़ी चौक में स्थित यातायात कार्यालय में संपन्न हुई। स्कूटी रैली के माध्यम से नवयुवक व नवयुवतियों को हेलमेट पहनकर दोपहिया चलने की समझाइश दी गई। स्कूटी रैली का प्रतिनिधित्व रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने सरगुजा पुलिस में शामिल सभी महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएंं देकर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *