भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


अंबिकापुर। संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि नवीन भारत की आधारशिला रखने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आदर्श के रूप में हर समय हमें मार्गदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र के विकास को एक नई गति दी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना भी साकार किया। वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वे पहले 16 मई से एक जून 1996 तक, फिर 1998 में और 19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री व हिंदी कवि, पत्रकार व प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, 1968 से 1973 तक इसके अध्यक्ष भी रहे। उनके नेतृत्व से भारत को बहुत लाभ हुआ, उन्होंने हमारे देश के विकास को नई बुलंदियों तक पहुंचाने और 21वीं शताब्दी में हर सेक्टर में देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कवि विनोद हर्ष ने अटल बिहारी बाजपेयी पर काव्य पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच का संचालन करते हुये मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी देशहित में वे कांग्रेसियों के बीच डटे रहे। उनके विचार युगों-युगों तक राष्ट्रसेवकों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, आलोक दुबे, विकास पांडेय, डीके सिंह, संतोष दास, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, रामप्रवेश पांडेय, अजय सिंह, संजय सोनी, प्रेमानंद तिग्गा, शैलेश सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, विकास वर्मा, वीर सोनी, निरंजन राय, वीर विक्रम सिंह, अजय सिंह बबलू, रोचक गुप्ता, सतीश शर्मा, मनीष बारी, महेश जयसवाल, गोविंद, नीलम राजवाड़े, वसीम अंसारी, मुशर्रफ अली, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, सुषमा जयसवाल, पूजा सोनी, शालिनी सिंह, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, हर्ष जयसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *