सरगुजा की जनता काका और बाबा को माफ नहीं करेगी


जनता कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार-मेजर
भूपेश सरकार के खिलाफ़ भाजपा ने दिया धरना


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार की विफलताओं सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने अंबिकापुर विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन ग्राम मेंड्राकला में किया। इस दौरान अघोषित बिजली कटौती, अनाप-शनाप बिजली बिल, खाद-बीज, सुगम यातायात, सड़क सहित अन्य जनहित की योजनाओं में रोड़ा बनी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े लिया।
भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह व पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया व वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग समाज के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। 36 प्रकार के घोषणा पत्र में एक भी वादे सही पूरे नहीं किए गए। भूपेश सरकार ने आम जनता को बिजली बिल, राशन, खाद, बीज सहित जनता को मिलने वाली हर सुविधाओं के लिए तरसाया, प्रताड़ित किया है। पीड़ित जनता अब इन्हें चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। सरगुजा में भी हम तीनों सीटें जीतने जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता तन मन से चुनाव में भिड़ गए हैं। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनकर रहेगी। पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा छत्तीसगढ़ में घोटाले पर घोटाला करके छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम करने भूपेश सरकार के खिलाफ़ आम जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा के विकास को भूपेश बघेल और टीएस बाबा की कुर्सी की लड़ाई ने सालों पीछे धकेल दिया। सरगुजा की जनता काका और बाबा दोनों को माफ़ नहीं करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा भाजपा सरगुजा में 2003 वाला परिणाम दोहराने जा रही है, अब कमल खिलने से कोई नहीं रोक सकता। धरना कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केशरी, विनोद हर्ष, आलोक दुबे, राजकुमार बंसल, राधेश्याम ठाकुर, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, मधुसूदन शुक्ला, दिनेश साहू, रामकेश्वर राजवाड़े, राजेन्द्र जायसवाल, विश्व विजय सिंह तोमर, अनिल सिंह, रामलखन महंत, पन्ना लाल राजवाडे तथा सोनू तिग्गा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भाजपा नेताओं के द्वारा तहसीलदार को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री संजय राजवाड़े ने, आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मनोज गुप्ता, संतोष दास, अभिषेक शर्मा, सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडेय, संतोष द्विवेदी, शरद सिन्हा, परशुराम सोनी, वीरेंद्र बघेल, अजय प्रताप सिंह, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, विवेक सिंह, कमलेश तिवारी, सागर विश्वकर्मा, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, बबली नेताम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *