बलरामपुर। बुलंद हौसलों के साथ उड़ीसा के नवरंगपुर जिले के युवा कमलेश कुंजाम साइकिल से भारत की यात्रा करने निकले हैं। शुक्रवार को कमलेश कुंजाम बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पहुंचे। यहां के लोगों से मुलाकात की। वे झारखंड, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के रास्ते से उत्तर पूर्वी राज्यों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने अपने साथ कैंपिंग का पूरा सामान रखा है। जुनून को जीतने के लिए वे इस यात्रा पर निकले हैं।
भारत की विविधता को समझेंगे
कमलेश कुंजाम ने बताया कि वे भारत देश की विविधता, संस्कृति, बोली, भाषाओं को समझने के लिए पूरे भारत देश का भ्रमण करने के लिए साइकिल से यात्रा करने निकले हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा करने के बाद ही वे अपने घर वापस लौटेंगे।