अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन

अंबिकापुर। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न ट्रेड के मास्टर्स ट्रेनर, प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। प्रतियोगिताओं के क्रम में भाषण, मेहंदी, चित्रकला, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा एम. सिद्दीकी ने इस मौके पर कहा कि क्लारा जेटकिन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद रखी थी। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक जैसी कई उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. विकास पांडेय ने कहा कि इस दिवस विशेष पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की उपलब्धियों और उनके द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाओं को स्मरण किया जाता है। महिलाएं कला, शिक्षा, प्रशासकीय, राजनीति या विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान दे रही हैं। महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में संस्थान के मास्टर्स ट्रेनर, विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों एवं महिला उद्यमियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जन औषधि केन्द्र के रत्नेश वर्मन भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *