पांच गरीब बच्चों को शिक्षा के अवसर से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र-कुलपति

संत गहिरा गुरु विवि में ‘विकसित भारत-2047 युवाओं की आवाज’ के संदर्भ में हुई बैठक

अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में विकसित भारत-2047 युवाओं की आवाज के संदर्भ में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, नोडल अधिकारियों तथा विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के समस्त शिक्षकों की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा राजभवन तथा छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों तथा मार्गदर्शन से सभी को अवगत कराया गया। तत्पश्चात उन्होनें प्राप्त प्रपत्रों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सिंह थे। मंच पर कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

कुलपति ने सर्वप्रथम उपस्थित समस्त प्राचार्यों व नोडल अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी नागरिकों को आगामी 25 वर्षों के अमृत काल में अपनी सहभागिता का शत-प्रतिशत योगदान प्रदान करने का आह्वान किया। क ुलपति ने बैठक में उपस्थित समस्त प्राचार्यों, नोडल अधिकारियों को यह संदेश दिया कि संस्था में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थियों से माई जीओवी डॉट इन पोर्टल पर उनके विचार अनिवार्य रूप से जमा करें। विकसित देश में केवल आर्थिक दृष्टि से ही विकसित न होकर नागरिकों के खुशहाली तक विकसित बनाना है। भारत देश नागरिकों के खुशहाली के मामले में सभी देेशों की सूची में 126 वें स्थान पर है। समाज के कमजोर एवं अंतिम व्यक्ति युवा, किसान, मजदूर, अन्य एवं पिछड़े वर्ग तक सुविधाओं का लाभ पहुंचा कर देश को विकसित बनाया जा सकता हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी और विकास की आवश्यकता हैं। जनसंख्या के मामले में भारत देश अभी प्रथम स्थान पर है। आने वाले समय में जनसंख्या ही भारत के लिए चुनौती होगी। शैक्षणिक संस्थाओं के विकास से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। आने वाले समय में भारत देश एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होगा। विश्वविद्यालय की प्रगति हेतु रायपुर में शासन से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया हेतु अनुमति के प्रयास करेंगे। शिक्षण विभाग में नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम हेतु मांग की जाएगी। विश्वविद्यालय के नवीन परिसर ग्राम भकुरा में निर्माणाधीन भवनों के लिए लंबित राशि की मांग करेंगे, जिससे विश्वविद्यालय के नवीन भवन का निर्माण जल्द से जल्द हो सके। कुलसचिव ने राजभवन से प्राप्त दिशानिर्देश के संबंध में सभागार में उपस्थित जनों को जानकारी दी। उप कुलसचिव अंताराम चौरे ने भी विकसित भारत संदर्भ में चर्चा की। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में पदस्थ विधि विभाग के समन नारायण उपाध्याय ने विकसित भारत के संदर्भ में अपने विभाग में किए गए कार्यक्रम से अवगत कराया तथा उस दिशा में आगे बढ़ने के सुझाव दिए। फार्मेसी विभाग के डॉ. जुनैद खान ने उच्च शिक्षा एवं शोध में विकसित भारत को दृष्टिगत रखते हुए दिशानिर्देश दिए। केआर टेक्निकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा द्वारा गुगल फार्म के जरिए छात्रों से जानकारी लेने का सुझाव दिया। साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव द्वारा विकसित भारत के संदर्भ में नोडल अधिकारी तथा अन्यकृत कार्य से अवगत कराया गया। फार्मेसी विभाग के आनंद कुमार द्वारा विकसित भारत अंतर्गत अलग-अलग पहलुओं की जानकारी दी गई। शासकीय महाविद्यालय सिलफिली के प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्रा ने भी विकसित भारत के संदर्भ में अपनी सोच साझा की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *