सरगुजा रेंज से आईजी ने किया 104 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण


अंबिकापुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग ने रेंज के विभिन्न जिलों से अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए सूची जारी कर दिया है। स्थानांतरण आदेश आपसी सहमति, पारिवारिक समस्याओं एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण के आधार पर किया गया है। स्थानांतरण आदेश के पश्चात रेंज के पुलिस जवानों को नवीन पदस्थापना स्थल पर नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का अवसर दिया गया है। इसी क्रम में आईजी ने रेंज स्तर पर 15 सहायक उपनिरीक्षक, 18 प्रधान आरक्षक एवं 71 आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।
सहायक उप निरीक्षकों में गोपाल दत्त डहरिया एमसीबी जिला, योगेंद्र प्रसाद जायसवाल सूरजपुर, चंद्रप्रताप सिंह, दिलसाय कुजूर, नेतराम पैकरा, गंभीर साय, सत्यनारायण यादव, रामकरण राजवाड़े सरगुजा, कमल किशार रामटेके, मार्टिन खलखो, नरेंद्र कुमार भगत, रामकरण राजवाड़े सरगुजा, चमरू राम पैकरा पीटीएस मैनपाट से सूरजपुर, कमला राम केरकेट्टा सूरजपुर से पीटीएस मैनपाट में पदस्थ किए गए हैं। प्रधान आरक्षकों में ध्रुपचंद चौधरी, राजेंद्र गिरी, शिवकुमार डहरिया, दिलीप सिंह, फिरोज खान को एमसीबी जिला, राजीव कुमार कुजूर, मुकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार, रजनीकांत मिश्रा, दिलीप भगत, पुरूषोत्तम सिंह पैकरा, भगीय चंद खलखो को सरगुजा, खेमराज सिंह, राजेंद्र सिंह को कोरिया, लक्ष्मण सिंह को बलरामपुर-रामानुजगंज, मीन सिंह को सूरजपुर जिला स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में 71 आरक्षक भी स्थानांतरित किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *