बस में चढ़ते समय महिला के गले से सोने का लॉकेट पार


अंबिकापुर। शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में शुक्रवार की दोपहर बस में चढ़ते समय महिला के गले से सोने का लॉकेट अज्ञात महिलाओं ने पार कर दिया। इसकी जानकारी महिला ने बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र में दी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुमित्रा पति कृष्णा प्रसाद मैनपाट के ग्राम उदारी की रहने वाली है। वह शुक्रवार को अपने दो बच्चों के साथ अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंची। यहां से लुण्ड्रा जाने के लिए दूसरे बस पर चढ़ रही थी। इसी बीच दो अज्ञात महिलाओं ने मौके का फायदा उठाकर उसके गले से सोने का लॉकेट धागा काटकर पार कर दिया। कुछ देर बाद उसे गले में सोने का लॉकेट नहीं होने का आभास हुआ तो वह घटना की जानकारी पुलिस सहायता केन्द्र में दी। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। बता दें कि इसके पूर्व शहर में चल रहे श्रीमद भागवत कार्यक्रम के दौरान भी कुछ महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र पर होने जैसी घटनाएं हुई थी। इस घटना में शामिल स्नेचरों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुनः त्योहारों के सीजन में चेन स्नैचरों की पैठ का संकेत मिल रहा है। ऐसे में पुलिस को पहले से सतर्क होने की जरूरत है, ताकि ऐसे लोग मौके का फायदा ना उठा सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *