भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन और निलंबन समाप्त


अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अनुशासन समिति की अनुशंसा के बाद सरगुजा के भाजपा कार्यकर्ताओं का निष्कासन और निलंबन समाप्त कर दिया है। भाजपा सरगुजा के जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018 में कुछ कार्यकर्ताओं पर संगठनात्मक गतिविधियों के बीच अनुशासन तोडऩे का आरोप लगा था। इस पर संगठन ने अनुशासनात्मक निलंबन और निष्कासन की कार्रवाई की थी। इनमें अल्पना मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, मयूरी बेन पटेल, उमेश गुप्ता और रीता गुप्ता शामिल थे। सभी का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। अब ये भाजपा के लिए पूर्ववत कार्य करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *