चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा दिवस

अंबिकापुर। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी अंबिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना निदेशक मंगल पांडेय के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा रविदास वार्ड एवं कल्याण सागर में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया। लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने बताया कि कचड़ा मुक्त भारत बनाने के लिए अपने घर के आसपास के तालाब, नल के पास हमेशा साफ सफाई रखें। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए, पर्यावरण को स्वच्छ रखने अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। रविदास वार्ड में स्टेक होल्डर अंजू बारले के सहयोग से नाली साफ किया गया। रोड के कचड़ा को एक जगह इकठ्ठा करके जलाया गया। कल्याण सागर तालाब के किनारे साफ-सफाई की गई। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नम्रता साहू ने बताया महात्मा गांधी ने कहा था-स्वच्छता ही सेवा है। हमारे देश के लिए, जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आउटरीच वर्कर चित्ररेखा ने बताया कि प्लास्टिक मानव जीवन में लगातार जहर घोल रहा है। मानव सुबह से शाम तक प्लास्टिक का उपयोग करता है। इससे मनुष्य का जीवन प्रभावित हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की परामर्शदाता सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर बिंदेश्वरी टंडन, अनिता लहरे, किरण सोनवानी, साथी शिक्षक सतीश गेंडरे, ललिता सोनवानी, अनिता साहू, सुंदरी कोसले, चंदू लाल यादव, समारु यादव, बलिराम यादव, राहुल निषाद, दीपक माली, विक्की यादव, सागर यादव, विक्की ध्रुव पिंकी का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *