भाजपा का एक दिवसीय अम्बिकापुर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन, जमकर बरसे भाजपाई सत्तारूढ़ कांग्रेस पर

अम्बिकापुर/ चुनाव जल्द ही होने को है ऐसे में जनता से जुड़े मुद्दे को उठाने में भाजपा पिछे नहीं रहना चाहती, यहीं कारण है कि प्रदेश स्तर के मामलों से लेकर स्थानीय स्तर के मामलों पर लगातार विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन कर जनता का ध्यान अपनी ओर खिंचना चाह रही है। इन सब के बावजुद भाजपा अपने आप को चुनाव के मुताबिक जनता के बीच ला पाने में अब भी नाकाम ही है। कोशिश जारी है, लेकिन कब तक जनता के नब्ज को भाजपा पकड़ पायेगी, यह कहना अभी मुश्किल है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र जो कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव का है, यहां सरगुजा भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर न सिर्फ सत्तारूढ़ कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाये, बल्कि स्थानीय विधायक को भी जनहित के मुद्दों को हल कर पाने में नाकाम बता दिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित सरगुजा जिले में खाद बीज की किल्लत को लेकर भाजपा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। शहर के देव होटल के पास किए गए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है, मानसून में होने वाली खेती के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरा है, इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को साढ़े 4 वर्षों से अधिक का समय बीत चुका है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही, विपक्षी दल भाजपा प्रदेश में काबिज कांग्रेस सरकार को घेरने का पूरा प्रयास कर रही है, भाजपा के एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में भाजपा के पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह कांग्रेस सरकार पर जम कर बरसे। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी बताया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि महामाया पहाड़ में जांच उपरांत जो अवैध बसाहट सामने आए हैं उस पर तत्काल कार्यवाही हो, शहर की सड़कों का बुरा हाल है ये सड़क कब सुधरेंगी। विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *