जिला व युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में निकली भारत जोड़ो यात्रा


अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस सरगुजा के संयुक्त नेतृत्व में गुरूवार को शहर की सड़कों पर भारत जोड़ो यात्रा निकली। भारत जोड़ो यात्रा के विभिन्न जिला में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा जिला के प्रभारी उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हंै। पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व व मौजूदा जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में भारत जोड़ो यात्रा के वृहद रूप को पुन: जीवित करने का प्रयास किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के द्वारा पूरे देश में चलाए जाने के कारण भारत वर्ष के समस्त जिलों में इसे आयोजित किया जाएगा। देश को जोड़ने की इस मुहिम को कांग्रेसियों ने बखूबी निभाया और आगे भी निभाते रहेंगे का संदेश देते हुए हर वर्ग, हर समुदाय, हर क्षेत्र को जोड़कर रखने का वादा किया। इस दौरान हेमंत सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, जिला उपाध्यक्ष मो. इस्लाम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप धर, रामू घोष, संजय सिंह, चुनमुन तिवारी, प्रभात सिन्हा, दिनेश शर्मा, रजनीश सिंह, उत्तम रजवाड़े, शकीला, नरेंद्र बाबरा, अमित सिंह, प्रीतिका विश्वकर्मा, राजन सिंह, विकास केशरी, प्रिंस विश्वकर्मा, आशीष शील, सतीश घोष, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, निलेश कश्यप, इरफान सहित अन्य उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *