चांदी का जेवरात चमकाने के बाद लगभग दो लाख का सोने का जेवर लेकर निकल लिए ठग


त्योहारी सीजन में फिर ठग सक्रिय, खुद को उजाला कंपनी का बताकर पहुंचे थे

अंबिकापुर। त्योहारी सीजन के बीच शहर में ठग गिरोह सक्रिय है। जेवर चमकाने के नाम पर दो ठगों ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के संजय पार्क स्थित चोरकाकछार में एक महिला का सोने का मंगलसूत्र व दो अंगूठी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने स्वजन के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र दुबे कोतवाली थाना क्षेत्र के चोरकाकछार स्थित संजय पार्क के सामने की रहने वाले हैं। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी और मां घर में थी। घर में काम चल रहा था, तभी दो अज्ञात व्यक्ति इनके घर पहुंचे और अपने आपको उजाला कंपनी का कर्मचारी बताए और बर्तन व सोने चांदी का सामान सफाई करने वाला केमिकल बेचने की जानकारी दी। महिला इनके बातों में आ गई। दोनों युवकों ने महिला का विश्वास जीतने के लिए पहले बर्तन की सफाई करके दिया। इसके बाद चांदी का सामान सफाई करके वापस किया। इसके बाद दोनों व्यक्ति के झांसे में आकर महिला अपना सोने का मंगलसूत्र व दो नग अंगूठी सफाई करने के लिए दी। इस दौरान बातों में भ्रमित कर दोनों व्यक्ति ने पानी में हल्दी व केमिकल डाला और केमिकल सहित बर्तन को वापस करके कहा इसे हाथ नहीं लगाइएगा। कुछ देर बाद मंगलसूत्र और अंगूठी निकाल लेंगेे। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब महिला बर्तन से जेवरात निकालने को हुई तो उसमें कुछ नहीं था। बर्तन से लगभग दो लाख का जेवरात गायब देख महिला के होश उड़ गए। वह इसकी जानकारी स्वजन को दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *