अतिरिक्त सचिव भारत सरकार सीएस कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तैयारियों की समीक्षा की


अंबिकापुर। केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसंबर से किया जा रहा है। यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अतिरिक्त सचिव भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय सीएस कुमार, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रालय रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर इसे सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश सभी कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार आयोजित किया जाना है। तैयार रूट चार्ट अनुसार लोगों की अधिकाधिक सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस हेतु मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से आम जनता को जानकारी दिए जाने कहा गया। पॉवर पाइंट प्रस्तुति के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभागों की भूमिका, जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय स्तर पर समिति का निर्माण, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन का मोबलाइजेशन, कृषि गतिविधियों पर सत्र का आयोजन, योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना तथा डेटा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ई सेवा केंद्र जिला कार्यालय सरगुजा से कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा नूतन कुमार कंवर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानीÓ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार, स्वच्छता गीत जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्राकृतिक खेती, स्वाइल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *