पं. दीनदयाल का जीवन राष्ट्र, संगठन व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए समर्पित रहा-ललन प्रताप


अंबिकापुर। जनसंघ के संस्थापक, भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 107वीं जयंती पर सोमवार को भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने पंडित दीनदयाल चौक में स्थापित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि इनका पूरा जीवन राष्ट्र, संगठन व अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए समर्पित रहा है। हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा पं. दीनदयाल जैसे मनीषियों के त्याग, तपस्या व बलिदान के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित है। हमें भाजपा जैसे राष्ट्रवादी दल, जिसका नारा ‘देश प्रथम है का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, अभिमन्यु गुप्ता, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, विद्यानंद मिश्रा, वीरेंद्र बघेल, नीलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा, रामप्रवेश पांडेय, नकुल सोनकर, विश्व विजय सिंह तोमर, मधु चौदहा, कृष्ण कुमार शर्मा, निरंजन राय, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, प्रियंका चौबे, सीमा कश्यप, पूजा सोनी, परशु सोनी, मनीष सिंह, अनिल जायसवाल, अंजनी दुबे, श्याम गुप्ता पप्पू, विमल मंदिलवार, मनोज सोनी, श्रीधर केसरी, शालिनी सिंह, वीर सोनी, सानू कश्यप, विकास वर्मा, संजय जायसवाल, शैलेश सिंह, गणेश्वरी चौहान, रवि चौहान, बबली नेताम, लव दुबे, जितेंद्र सोनी, मयंक जायसवाल, वेदांत तिवारी, कमलेश तिवारी, दिवस दुबे, संजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अमन, शुभम अग्रवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *