75 लाख के ऑक्सीजन पार्क के सौंदर्यीकरण का मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण

अम्बिकापुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत महामाया पहाड़ के ऊपर वन विभाग द्वारा 75 लाख रुपये में निर्मित ऑक्सीजन पार्क के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। ऑक्सीजन पार्क एक ऐसा स्थल है जहां से अम्बिकापुर के सौंदर्य को देखा जा सकता है एवं अम्बिकापुर का ऊंचा स्थल है। इसे पार्क के रूप में विकसित किया गया है। यह स्थल क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। रात को यहां से अम्बिकापुर को देखने काफी संख्या में युवा और नागरिकगण आते हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ साथी स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी.एस. सिंह देव, प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक डॉ प्रीतम राम, संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, विधायक बृहस्पति सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ मां महामाया मंदिर पहुंचे और वहां पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *