विजन समाज सेवी संस्था द्वारा महिला दिवस पर वृहद आयोजन


अंबिकापुर। विजन समाज सेवी संस्था द्वारा महिला दिवस पर राजमोहिनी देवी भवन में दीदी सम्मेलन एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 800 दीदियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय की संभाग प्रमुख विद्या बहन थी। उन्होंने कहा कि नारी को बनाने में ईश्वर ने सबसे ज्यादा समय लगाया क्योंकि इतनी योग्यता, सहनशीलता, कठिन परिश्रम नारी ही कर सकती है। नारियों में सृजन की अप्रतिम क्षमता ईश्वर द्वारा दी गई जो स्वयं शक्ति का एक अनूठा उदाहरण है। नारी शिशु का संरक्षण और पालन शिशु के गर्भ में आने के समय से ही प्रारंभ कर देती है।

कार्यक्रम अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा वे विगत 10 वर्षों से विजन समाज सेवी संस्था की गतिविधियों को देख रहे हैं। उन्होंने संस्था संचालिका को भरोसा दिलाया कि वे उत्पीडि़त महिला के पुनर्वास हेतु कार्य करें, घर से बेघर हुई महिला को एक आश्रय, मायके की जरूरत होती है, वे इस प्रयास में संस्था की पूर्ण मदद करेंगे। विजन की डायरेक्टर अधिवक्ता शिल्पा पांडेय ने समाज सेवी संस्था के 15 वर्षों के कार्यकाल के बारे में बताया। महिला बाल कल्याण एवं किन्नर समुदाय के बीच कार्य, घरेलू हिंसा के विरुद्ध वार्डों में जन जागरण कार्यक्रम की जानकारी दी और उपस्थितजनों से आग्रह किया कि ऐसी समाजसेवी संस्थाओं की मदद करने वे आगे आएं। शहर के प्रथम नागरिक महापौर डॉ.अजय तिर्की ने संस्था के साथ जुड़ी स्वच्छता, सीआरपी, सीटीपीटी की दीदियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाओं के पूरे 365 दिन होते हैं कोई एक दिन विशेष नहीं होता।

वे शक्ति स्वरूपा हैं और शक्ति ही बने रहिए। अधिवक्ता तथा संस्था के संरक्षक अधिवक्ता संजय अम्बष्ट ने कहा महिलाएं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हों, सफलता तुरंत तो नहीं मिलती संघर्ष करना पड़ता है किंतु लगातार परिश्रम करने से सफलता में शत-प्रतिशत वृद्धि हो जाती है। संस्था के क्रियान्वयन समिति के सदस्य शशि कला सिन्हा व स्वच्छता समिति की अध्यक्ष ने अपील की वे स्वयं स्वच्छ रहें आसपास के 10 घरों में भी स्वच्छता का प्रचार-प्रसार करें। ललिता पांडे ने भी सभी को बधाई दी। पार्षद पूर्णिमा सिंह द्वारा संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शाल श्रीफल देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सीटीपीटी की दीदियों आसमा बेगम, शिव कुमारी, सोनी, प्रिया सुमन, शारदा कुशवाहा, गंगोत्री चौहान, अनुपमा कश्यप, मधुमिता पाल, अनुराधा दास, शूरवीर, शशि, चांदनी, मालती पांडेय, नीता, निशा मिश्रा, निशा खातून, शांति फरीदा, मनीषा सिंह तथा एसएलआरएम सेंटर की शशि कला सिन्हा, संगीता, चंद्रभागा, कुसुम, श्वेता, विद्या, ज्ञानलता, शांति बेक, हलकनिया, अगस्तिना, निराशा, प्यारी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य हेतु राजू यादव, सुनंदा सुनंदा, खुशबू यादव को भी सम्मानित किया गया। अंत में स्वच्छता शपथ ग्रहण सामूहिक रूप से कराया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *