स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वृद्धा आश्रम एवं अनाथालय में भोजन कराकर बांटी गई जरूरत की सामग्री


अंबिकापुर। भटगांव के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय  रविशंकर त्रिपाठी की 13 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अजिरमा स्थित वृद्धा आश्रम में किया गया। सर्वप्रथम स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी के छायाचित्र पर शहर के सैकड़ों जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके पश्चात रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें भोजन कराया। अनाथालय में भी बच्चों को भोजन कराकर कॉपी, पेंसिल, चॉकलेट, कपड़ा सहित अन्य जरूरत की सामग्री प्रदान की। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्गीय रवि शंकर त्रिपाठी का असमय  निधन अंबिकापुर शहर ही नहीं पूरे सरगुजा के लिए अपूरणीय क्षति है। जब तक वे हम सबके साथ रहे, हमेशा सरगुजा के विकास और भलाई के लिए काम किए। श्रद्धांजलि सभा में मेजर अनिल सिंह, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, भारत सिंह सिसोदिया, आलोक दुबे, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, हरमिंदर सिंह टिन्नी, चंद्रशेखर तिवारी, विजय गुप्ता, वीरेंद्र बघेल, विद्यानंद मिश्रा, विवेक दुबे, आकाश गुप्ता, दूधनाथ गोस्वामी, रिंकू सिंह, शैलू सिंह, मुकेश तिवारी,गिरीश गुप्ता, संतोष चौदहा, मनोज कंसारी, भोला कश्यप, जितेंद्र सोनी, राहुल त्रिपाठी, दिलीप समदार, सुरेंद्र जायसवाल, संजीव कुमार सिंह, दिलीप खत्री, कमलेश तिवारी, विनोद चौहान, अरुण सिंह, आरके खरे, संजय सोनी, मयंक जायसवाल, वीर सोनी, विनायक पांडेय, हर्ष जायसवाल, विश्वनाथ तिवारी, अनुराग शुक्ला, रोहित सिंह, डॉ. सीके मिश्रा,डॉ. रुपेश सिंह, समलेश्वर दुबे, डॉ. नंदलाल यादव, अनिल पांडेय सहित शहर के अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *