साहू समाज पाप मोचनी एकादशी को पूरे ब्लाक एवं जिला में एक साथ महाआरती करते हुए मनाएगा कर्मा जयंती


अंबिकापुर। जिला सरगुजा साहू समाज की बैठक का आयोजन साहू समाज के निर्माणाधीन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक बनारसी लाल गुप्ता एवं कार्यक्रम संचालन जिला अध्यक्ष केके गुप्ता ने किया। बैठक में तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, ईश्वर नाथ साह, बीएन साहू, कन्हैया लाल गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता, कल्पना साहू, सुधा गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सरोज साहू, सुरेंद्र साहू, मोहर लाल साहू, देव कुमार साहू, भरत गुप्ता, राम अवतार साहू, सुभाष चन्द्र साहू, रामकुमार साहू, अरविंद कनौजिया, सुमित गुप्ता, पुरंधर गुप्ता , शैलेष गुप्ता ईश्वर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सर्वप्रथम माता कर्मा की आरती की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 मार्च, पाप मोचनी एकादशी को प्रदेश साहू संघ के आह्वान पर पूरे ब्लाक एवं जिला में एक साथ महाआरती करते हुए कर्मा जयंती मनाई जाएगी एवं समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता का साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सभी वरिष्ठ मार्गदर्शकों ने आत्मीय स्वागत किया। लक्ष्मी गुप्ता को समाज के बीच प्रगति करते देख सभी में खुशी का माहौल था। लक्ष्मी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा आज अगर उन्हें तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन में समाज और प्रदेश में प्रतिनिधत्व करने का मौका मिला है, तो वो सिर्फ माता कर्मा के आशीर्वाद एवं समाज के अमूल्य योगदान के बिना संभव नहीं था। उन्होंने साहू समाज और सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वे समाज के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें इसके लिए ततपर रहेंगे। लक्ष्मी गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू भवन के निर्माण में मुख्यमंत्री का अनुदान स्वरूप बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार जब तेलघानी विकास बोर्ड का गठन किया गया तब उन्होंने साहू समाज के उत्थान के प्रति अपनी जागरूकता और निष्ठा का परिचय दिया। साथ ही एक छोटे कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड में सदस्य बनाकर समाज का मान व गौरव बढ़ाया और ये साबित कर दिया कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार साहू समाज के लिए बेहतर काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत का इसके लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को बनारसी लाल गुप्ता, केके गुप्ता, ईश्वर नाथ साह, कन्हैयालाल गुप्ता, बीएन साहु, उपेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन भरत गुप्ता के द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *