सहकारी समिति एवं धान खरीदी केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया लोकार्पण

आदिम जाति सहकारी समिति करजी और खैरबार तथा धान खरीदी केंद्र रामपुर व परसा आये अस्तित्व में

अम्बिकापुर/ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति करजी एवं खैरबार तथा धान खरीदी केंद्र रामपुर एवं परसा का लोकार्पण पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने ग्राम करजी में किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र खुल जाने से किसान भाईयों को काफी सहयोग मिलेगा। पहले धान खरीदी केंद्र दूर होने से किसानों को काफी असुविधा होती थी, अब ग्राम के करीब ही धान खरीदी केंद्र खुल जाने से काफी राहत मिलेगी, एक ओर जहां भीड़ कम होगी, वहीं आवागमन की दूरी भी कम होगी।

किसान भाईयों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है और राहत वाली बात है, लंबे समय से यह मांग थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। वहीं आदिम जाति सेवा सहकारी समिती करजी एवं खैरबार में खुलने से भी किसान भाईयों को काफी सुविधा मिलेगी, सभी को बधाई। ज्ञात हो कि इसके लिए जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने काफी प्रयास किया था तथा जिला पंचायत चुनाव के दौरान स्वयं धान खरीदी केंद्र जाकर किसानों की समस्या को देखते हुए वायदा किया था कि जल्द ही इसकी सुविधा मिलेगी।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रामदेव राम, वनौषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, माहपौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव, विनय शर्मा बंटी, जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा, जनपद अध्यक्ष ननकी सिंह, उपाध्यक्ष विष्णु दास महंत, मो. इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, सैयद अख्तर सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान बंधु उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *