शिवपुर के पास कार पलटने से युवक व दो युवती गंभीर

शिवपुर के पास कार पलटने से युवक व दो युवती गंभीर
अंबिकापुर। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार की रात अनियंत्रित होकर कार पलट गई। दुर्घटना में दो युवती व एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन सोनी पिता अशोक सोनी 28 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपने एक साथी के साथ प्रतापपुर गया था। वहां से साधना व पिंकी नामक युवती के साथ बर्थडे पार्टी के बाद सभी शिवपुर घूमने गए थे। यहां से रात को वापस लौट रहे थे। रास्ते में शिवपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में अर्जुन व दोनों युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन के साथ गया युवक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुन की स्थिति गंभीर है, उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सभी नशे में थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *