विजयादशमी पर रघुनाथ पैलेस में हुआ शस्त्र पूजन

सरगुजा राजपरिवार के मुखिया स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव व उत्तराधिकारी आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने किया पूजन

अम्बिकापुर/ आज दशहरा के अवसर पर पारिवारिक परम्पराओं का निर्वहन करते हुए रघुनाथ पैलेस में पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री महाराजा टी.एस. सिंह देव व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार आदित्येश्वर शरण सिंह देव द्वारा दोपहर 2 बजे द्वार पूजा, नगाड़ा पूजा, शस्त्र पूजा, नवग्रह पूजा सहित अन्य पूजा कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।


पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि राजसी परम्पराओं में यह भी एक परंपरा है, जिसका निर्वहन हमारे द्वारा किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन मर्यादापुरुषोत्तम राम ने रावण का वध किया था, यह अच्छाई का बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी रूप में इस दिन को मानते हैं और हमेशा इस दिन को असत्य पर सत्य के विजय के रूप में मनाते है। आज पारिवारिक परम्पराओं को ध्यान में रखते हुए वर्षों से प्रजा की खुशहाली, परिवार, जिले एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए नवग्रह, द्वार पूजा, नगाड़ा पूजा एवं रक्षा के लिए शस्त्र पूजा की जाती रही है, उसे आज भी किया गया। पारिवारिक परम्पराओं और लोगों से मिलने वाले असीमित प्यार, स्नेह और अपनेपन का यह पर्व हम सब के लिए खास है। इस दौरान विंदेश्वर शरण सिंह देव, सोमेन्द्र प्रताप सिंह, शशिभाल सिंह, राजपुरोहित द्विपेश पांडेय, इंद्रजीत सिंह धंजल सहित काफी संख्या में परिवारजन एवं आमजन उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *