वसुधा महिला मंच ने नवरात्रि पर्व पर किया देवी जस गीत का आयोजन


अंबिकापुर। दुर्गा मंदिर गांधी चौक में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता के भजन पर महिलाओं ने नृत्य कर मां की आराधना की। वसुधा की वरिष्ठ सदस्य संतोष पांडेय द्वारा रचित गणेश वंदना गजबदन गजानन गणनायक प्रभु आज सभा में आ जाओ से कार्यक्रम का शुभारंभ की सदस्यों ने किया। दूसरा भजन जगमग सजा है दरबार भवानी, हो रही जय-जय कार भवानी की प्रस्तुति सदस्यों ने दी। आयोजन में पहली बार वसुधा महिला मंच विश्रामपुर इकाई की सदस्यों में दीप्ति स्वाइन एवं शीला सिंह के सहयोग से देवी भजन प्रस्तुत किया गया। वसुधा ने इस वर्ष वरिष्ठ समाज सेविका गंगा देवी सिंह देव को वसुधा सम्मान से अलंकृत किया गया। संरक्षिका डॉक्टर पुष्पा सोनी, मीरा साहू प्राचार्या, संयोजिका वन्दना दत्ता, मीनाक्षी अग्रवाल, रेखा इंगोले, मिलन शर्मा, सरिता भाटिया, जया तिवारी, सरिता सिंह, आभा सिंह, शशि श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यों ने शॉल-श्रीफल ट्रॉफी देकर उनसे आशीर्वाद लिया। अपरान्ह तीन बजे से सायं छह बजे माता के गीतों की सुमधुर प्रस्तुती का दौर चला। भक्तिमय आयोजन के दौरान वसुधा के सदस्यों की ओर से पानी, शर्बत, लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन वन्दना दत्ता ने किया।
इन भजन मंडलियों ने दी प्रस्तुती
दुर्गा शक्ति मंच दुर्गा मंदिर, महाकालेश्वर नवापारा, मां महामाया महिला सेवा समिति मणिपुर, साईं मंदिर गांधीनगर, परशु राम मंदिर, मां सर्वशक्ति भजन मंडली देवीगंज के द्वारा देवी माता के गीतों की मधुर प्रस्तुति दी गई। सभी भजन मंडलियों का शैल अग्रवाल, वंदना सिंह, तनुश्री मिश्रा, रीता अग्रवाल, श्रद्धा खेरपाण्डे, चैती अग्रवाल, लीला बंसल, अनुभा डबराल, नीलू गुप्ता, नेहा वर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। शहर की लगभग 500 बहनें देवी गीत में नृत्य कर आनंद लेती रहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *