राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का विरोध, कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


अंबिकापुर। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में पूरे जिले में कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। शहर के घड़ी चौक में कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हुआ है, लोकतंत्र की हत्या की गई है। तानाशाह नरेन्द्र मोदी का चेहरा देश के सामने आ गया है। राहुल गांधी संसद से लेकर सड़कों तक संघर्ष करते हुए जनता की आवाज को लगातार उठा रहे थे। राहुल गांधी ने जिस दिन से अदानी और मोदी के रिश्तों के बारे में सवाल किया और पूछा कि शैल कंपनियों द्वारा अदानी ग्रुप में लगाया गया 20 हजार करोड़ रुपया किसका है, तभी से मोदी समेत पूरी भाजपा लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है। भाजपा और मोदी को डर था यदि राहुल गांधी बोले तो मोदी और अदानी के रिश्तों की कलई खुल जाएगी, इसलिए एक सोची समझी साजिश के तहत कोर्ट के फैसले के 24 घंटे के अंदर ही उनकी संसदीय सदस्यता रद्द कर दी गई। लक्ष्मी गुप्ता ने कहा न्यायालय का हम सम्मान करते हैं लेकिन एक व्यक्ति को दबाने के लिए पूरा तंत्र लगा हुआ है। सरकार, ईडी, सीबीआई और जितने भी तंत्र हंै, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह अडानी के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है वो अन्याय के सामने कभी ना तो झुकती है और ना डरती है। मोदी सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। सदस्य कृषक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन संजय गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा राहुल गांधी ना कभी डरे हैं ना डरेंगे। पुतला दहन में कलाम सिद्दीकी संयुक्त महामंत्री, सुरेश गुप्ता अध्यक्ष किसान मित्र व्यापारी संघ, साकिब फिरदौसी अध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल सरगुजा, कमलेश यादव, बलराम सोनी, जेल संदर्शक जगदीश गुप्ता, निखिल गुप्ता, आरिफ खान, शुभम ठाकुर, अविनाश साहू, जाहिद खान, अवधेश यादव, इमरान खान, तनवीर हुसैन, जफर खान, रोहन साहू, फरहान आलम, अभिषेक ठाकुर, अभियोदय सोहना, करन मिर्धा, आयुष, राशिद खान गोलू, जीतन, दिलीप सोनी, मासूम खान, जैद अंसारी, फरहान सिद्दीकी, अस्सलाम फिरदौसी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। सीतापुर में पुतला दहन का नेतृत्व सीतापुर के ब्लाक अध्यक्ष मनीष गुप्ता, बतौली में अध्यक्ष ईश्वर सोनी, मैनपाट में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र यादव, लखनपुर में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *