रसोइयों ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, चक्काजाम टला, सीजीएमएससी के अध्यक्ष व कांग्रेसी नेताओं से चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त


अंबिकापुर। एक माह से मानदेय बढ़ाने की मांग करते अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे रसोइयों ने शनिवार को शहर में लंबी रैली निकाल कर हुंकार भरी, इसके बाद वे चक्काजाम करने की तैयारी में थे। वृहद रैली पंडाल में पहुंची, यहां सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ.प्रीतम राम के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी पहुंचे। इन्होंने काफी देर तक रसोइया संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की, इसके बाद रसोइया संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। डॉ. प्रीतम राम ने कहा उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इनसे हड़ताल समाप्त कर काम पर वापस लौटने का आग्रह किया। इस पर रसोइया संघ की अध्यक्ष चिंतामणी दास ने सरकार के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. प्रीतम राम पर भरोसा जताते हुए हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। इस मौके पर उपस्थित टे्रड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को एक मई, अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महापौर कौंसिल के सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *