मोदी सरकार की योजनाओं ने गरीबों का जीवन बदल दिया-ललन प्रताप गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा पहुंची जनता के बीच


अंबिकापुर। गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में अंबिकापुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान को आम जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लोग घरों से निकलकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बातें सुन रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली जनहितकारी योजनाएं लागू की है। प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी कई योजनाओं ने गरीबों का जीवन स्तर बदला है, अब उनके जीवन में खुशहाली आई है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, करताराम गुप्ता, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, मधुसुदन शुक्ला, मधु चौदहा, मंजूषा भगत, अरुणा सिंह, रमेश जायसवाल, मनोज गुप्ता, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, जन्मेजय मिश्रा, राजेंद्र जायसवाल, संजय सोनी, उपेंद्र गुप्ता, रवि जायसवाल, सर्वेश तिवारी, जितेंद्र सोनी, नकुल सोनकर, श्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, संगीता सोनी, नीलम रजवाड़े, इंदु कश्यप, वीर सोनी, महेश जायसवाल, अतीश सिंह, सूरज नामदेव, दीपक सिंह, अजय सोनी, पीयूष सोनी, सुनील चौधरी, अंकुर, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, आनंद सिंह, आदित्य पांडेय, संदीप पांडेय, अमन गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, दीपक सोनी, हरेराम साहू, रोहित कुशवाहा, राहुल सोनी, विकास सोनी, अशोक यादव, हर्ष जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, विकास जयसवाल, सारंग जयसवाल, गुड्डी सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *