महिलाओं ने गोधन एम्पोरियम में बेचा 3200 रूपए के घनजीवामृत

अम्बिकापुर / कला केंद्र मैदान के सामने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के निकट संचालित महिलाओं ने गोधन एम्पोरियम में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 4 क्विंटल घनजीवामृत बेंचकर 3 हजार 200 रूपए आय प्राप्त की हैं। घनजीवामृत एक अत्यधिक प्रभावशाली जैविक खाद है जो पौधों की वृद्धि और विकास में उपयोगी है। इससे जमीन की उर्वरता बढ़ती है और फसल में रोग नहीं लगते हैं। एक एकड़ खेत में एक क्विंटल घनजीवामृत का उपयोग किया जा सकता है। एक बार खेत जुताई के बाद घनजीवामृत का छिड़काव किया जाता है। समुह की महिलाओं ने गोधन एम्पोरियम में बताया कि अब तक करीब 20 क्विंटल घनजीवामृत तैयार कर लिया गया है। 8 रूपए प्रति किलों की दर से बिक्री की जा रही थी। जिसे अब 10 रूपए प्रति किलो के दर से विक्रय किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन 14 दिसम्बर को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान किया गया था। एम्पोरियम में एम्पोरियम घनजीवामृत के साथ गोबर के लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, खिलौने, सजावटी समान भी मिल रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *