भाजपा व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला फूंका

अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बेमेतरा के साजा विधानसभा क्षेत्र के बीरमपुर गांव में हुई भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में पीडि़त परिवार से मिलने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की गांव से तीन किलोमीटर पहले की गई गिरफ्तारी का विरोध करते हुए शहर के घड़ी चौक में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल के पुलिस प्रशासन ने पीडि़त परिवार से इन्हें मिलने नहीं दिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ को पश्चिम बंगाल और केरल बनाना चाहती है। जिस प्रकार से प्रदेश में हत्या की घटना एक विशेष समुदाय के द्वारा षड्यंत्र पूर्वक की गई है और पूरे प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद का माहौल है, उस पर प्रदेश के कद्दावर मंत्री अमरजीत भगत का यह कहना कि छोटी-मोटी घटना की जानकारी मुझे नहीं है, बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है, इसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा मंत्री अमरजीत भगत के गैर जिम्मेदाराना बयान की भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। भूपेश सरकार दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की स्थिति कांग्रेस सरकार बनने के बाद हर वर्ष बिगड़ती जा रही है। यदि कांग्रेस की सरकार इस पर लगाम नहीं लगाती है तो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ अगला पश्चिम बंगाल होगा। पार्षद आलोक दुबे ने कहा कांग्रेस की सरकार इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण दे रही है, जिसमें कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार के साथ-साथ उनके राष्ट्रीय नेतृत्व व गांधी परिवार की सहमति है। कार्यक्रम का संचालन जिले के महामंत्री संजीव वर्मा ने किया। इस अवसर पर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नकुल सोनकर, विकास वर्मा, अमोघ कश्यप, मनीष दुबे, अभिषेक सिंह, सुनील बघेल, अनीश सिंह, चंदन शुक्ला, रामप्रवेश पांडेय, अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडेय तिवारी, नितिन गुप्ता, अनुराग शुक्ला, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष निशांत सिंह, पूरन टेकाम, निशांत सिंह गोल्डी, मनीष बारी, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, श्रीधर केसरी, अजय सिंह, अमित पांडेय, मनीष सिंह, राहुल जयसवाल, शैलेश यादव, अभिजीत पांडेय, प्रिंस चौबे, अभिनंदन सिंह, वेदांत तिवारी, महेश कुमार मरावी, आशीष अग्रवाल, रोहित कुशवाहा, अकील मरावी, दिव्यांशु केसरी, विदेश्वर पैकरा, किशन दास, अर्पित अग्रहरी, अभिमन्यु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *