भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत-वोट हासिल करने आम जनता से जीवंत संपर्क करें

अंबिकापुर। भाजपा ने अंबिकापुर विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के मुख्य आतिथ्य, जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की। बैठक के प्रारंभ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडलवार कार्यक्रमों का वृत्त लिया व शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारियों से आमने-सामने बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि लगातार तीन बार हम अंबिकापुर विधानसभा हारे हैं, ऐसे में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मन में यह दर्द जरूर होगा कि हम अब तक क्यों नहीं जीत पाए। हमें ध्यान रखना होगा हम राजनीतिक पार्टी से हंै, संगठनात्मक रचनात्मक व आंदोलनात्मक सभी प्रकार के कार्यक्रम हम करते आ रहे हैं, केवल इससे काम नहीं चलेगा, हमें तो चुनाव जीतने की तैयारी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि हमें जनता से वोट लेने की तैयारी चाहिए और वोट आम जनता के साथ जीवंत संपर्क करने से ही मिलेगा। यदि अंबिकापुर सीट जीतना है तो सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक करना पड़ेगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा अंबिकापुर विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के दिशा-निर्देश पर चुनाव जीतने के लिए जी जान से जुटे हैं। उन्होंने सरगुजा में संपन्न हुए कार्यक्रमों की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, विधानसभा अंबिकापुर प्रभारी रामकृपाल साहू, पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, राजकुमार बंसल, मंजूषा भगत, अरुणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, विकास पांडेय, विजय व्यापारी, राधेश्याम ठाकुर, आलोक दुबे, मनोज गुप्ता, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मधुसुदन शुक्ला, संजय अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह, राजेश अग्रवाल, मुनेश राजवाड़े, अनिल सिंह, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, रामप्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, विश्वविजय सिंह तोमर, राजेंद्र जयसवाल, मनीष सिंह, रिंकू वर्मा, छोटू थॉमस, शैलू सिंह, रमेश जायसवाल, दुर्गाशंकर दास, दीपक तोमर, शरद सिन्हा, नकुल सोनकर, सत्यनारायण साहू, रामलखन महंत, महेश जयसवाल, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अंशुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, पंकज गुप्ता, उमेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, निरंजन रॉय, वीरेंद्र बघेल, विवेक सिंह, चंद्रवासु यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *