बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चुनाव की तैयारी निर्भर-दुबे भाजपा ने विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में दिए महत्वपूर्ण टिप्स


अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी अंबिकापुर, लुंड्रा तथा सीतापुर विधानसभा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, सीतापुर विधानसभा प्रभारी उपेंद्र यादव, अंबिकापुर विधानसभा प्रभारी राम कृपाल साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह तथा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में हुई।
बैठक में जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने संगठन के कार्यक्रमों तथा अभियानों की जानकारी ली, साथ ही बूथ सशक्तिकरण अभियान को 15 अप्रैल से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है, जिस पर चुनाव की तैयारी निर्भर है, पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से इसे सफल बनाने में जुट जाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों तथा अभियानों को पूरी सक्रियता व समर्पण से पूरा करने में भिड़े हैं, चुनावी वर्ष में हमें और ऊर्जा के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व देवनाथ पैकरा ने, आभार प्रदर्शन मधुसूदन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुलेश्वरी सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, डीके पुरिया, प्रो.गोपाल राम, राजकुमार बंसल, विजय व्यापारी, विकास पांडेय, रोशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, संतोष दास, रूपेश दुबे, विद्यानंद मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, इंदर भगत, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, श्रवण दास, रज्जूराम, बालनाथ यादव, राजेश अग्रवाल, अनिल सिंह, चंद्र बसु यादव, राम प्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, दुर्गाशंकर दास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *