बूथ के कार्यकर्ता ही दिलाते हैं पार्टी को जीत: संजय श्रीवास्तव


अंबिकापुर। तीन दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर आए भाजपा संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने लुंड्रा, धौरपुर, कुन्नी तथा दरिमा मंडल की बैठक ली। भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित मंडल की बैठक में शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी को चुनाव में जीत दिलाते हैं, इनके मेहनत व समर्पण से संगठन यहां तक पहुंचा है। मंडल के पदाधिकारी बूथ से लगातार जीवंत संपर्क बना कर रखें। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना हुआ है, भूपेश सरकार के रोज नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। यह सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है, हमें बस जनता के बीच जाना है। उन्होंने गौठानों की हालत पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के गौठानों में भूपेश सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया है, हम जिस गौठान में गए वहां गाय तो क्या गोबर भी नहीं मिला। कांग्रेस को इस चुनाव में जनता जरूर सबक सिखाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह, फुलेश्वरी सिंह, राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, विजय व्यापारी, डीके पुरिया, राधेश्याम ठाकुर, इंदर भगत, महेंद्र सिंह, वैभव सिंहदेव, चंद्रिका यादव, गुरुशरण सिंह, राजू सिंह, अनामिका पैकरा, पूरन टेकाम, उपेंद्र पैकरा, शरद सिन्हा , दुर्गाशंकर दास सहित मंडल, शक्ति केंद और बूथ के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *