पहचान साहित्य समिति ने किया काव्य गोष्ठी का आयोजन


अंबिकापुर। शहर के पंचानन होटल में पहचान साहित्य समिति की ओर से पूनम दुबे ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें समिति की अध्यक्ष भावना सिंह, उपाध्यक्ष नीतू सिंह यादव सहित सभी सदस्य उपस्थित थी। माधुरी दुबे ने गोष्ठी का संचालन करते हुए उपस्थित जनों को काव्य रचना की प्रस्तुती के लिए आमंत्रित किया। मंशा शुक्ला ने आज के परिवेश पर आधारित जरा-जरा सी बात पर व्यंग्य रचना की प्रस्तुती दी। इनके अलावा अनिता सिंह, पद्मा, तरूणा अग्रवाल, कंचनलता श्रीवास्तव, नीतू सिंह यादव, श्रुति मिश्रा ने भी विभिन्न रचनाओं की आकर्षक प्रस्तुती दी। भावना सिंह ने गर्मी में प्यासों, पक्षियों को पानी पिलाने, जल संरक्षण, एस.पांडेय ने रूप की धूप पल भर में ढल जाएगी, पूनम दुबे ने कभी रास्ते के पत्थर बने न फूल, माधुरी दुबे ने सुघर-सुघर सरगुजा, प्रिया गुप्ता ने हंसते रूलाते सपने, मन में उम्मीद जगाते सपने की प्रस्तुती दी। सभी ने एक से बढ़कर एक शिक्षा एवं समसामयिक रचनाएं सुनाई। इस मौके पर समिति से एक नई सदस्य संतोष पांडेय का जुड़ाव हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *