दुष्कर्म के आरोपी को चंद घण्टे में गिरफ्तार कर जेल भेजी पुलिस


अंबिकापुर। दुष्कर्म के मामले में सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया। महिला ने थाना मणिपुर में बिश्रामपुर निवासी अरुण सिंह द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376(2)(एन) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन व नेतृत्व में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय एवं पुलिस टीम ने आरोपी अरुण सिंह को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुष्कर्म की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय के साथ प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, महिला आरक्षक नीलम यादव शामिल रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *