ज्योति बा फुले भारत के महान समाज सुधारक थे-ललन प्रताप सिंह भाजपा ने मनाई ज्योति बा फुले की जयंती


अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में महान समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, वरिष्ठ नेता करता राम गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया तथा भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता की उपस्थिति में मनाई। इस अवसर पर ज्योति बा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि वे भारत के महान समाज सुधारक थे। उन्होंने महिला शिक्षा तथा हिंदू समाज की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया, हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढऩा चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि वामपंथी इतिहासकारों ने भारत की गलत छवि प्रस्तुत की। ज्योति बा फुले जैसे महान क्रांतिकारी व समाज सेवक को इतिहास में प्रमुखता के साथ स्थान नहीं दिया गया। इतिहासकारों ने मुगलों को बढ़ा-चढ़ाकर महिमामंडित किया परंतु हिंदू शासकों व समाज सुधारकों को कमतर आंकने की कोशिश की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा ज्योति बा फुले ने 18वीं सदी में जब समाजिक सुधार का काम शुरु किया, तब जात-पात, ऊंच नीच तथा छुआछूत की कुरीतियां चरम पर थी। महिलाओं को बहुत तकलीफ सहना पड़ता था, उन्हें शिक्षा से वंचित रखा जाता था। महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने समाज के एक बड़े वर्ग से लंबी लड़ाई लड़ी। भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि ज्योति बा फुले ने रुढि़वादी समाज के विरोध के बीच लड़कियों के लिए प्रथम कन्या शाला की नींव रखी। उनकी पत्नी समाज सेविका सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षक के रूप में जानी जाती हैं। पति-पत्नी दोनों का भारतीय हिंदू समाज को आगे ले जाने में अतुलनीय योगदान है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष नकुल सोनकर ने कहा कि समाज सेवी ज्योति बा फुले ने सबसे पहले अपनी अनपढ़ पत्नी सावित्री फुले को शिक्षित कर समाज सुधार की शुरुआत अपने घर से करने की प्रेरणा दी। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि ज्योति बा फुले का जीवन हम सब के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जितेन्द्र सोनी ने, आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, विकास पांडेय, मधूसुदन शुक्ला, आलोक दुबे, उपेन्द्र गुप्ता, विशाल गोस्वामी, संजय बोड़ा, अजय प्रताप सिंह, महेश जायसवाल, सुरजीत सिंह भामरा, दीपक सोनी, नीलम राजवाड़े, इन्दु कश्यप, प्रियंका चौबे, सरिता जायसवाल, संगीता सोनी, सिकंदर जायसवाल, अमन गुप्ता, संजय जायसवाल, पप्पू गुप्ता, अजय सोनी, शंभू सोनकर, अजय सारथी, दिनेश शुक्ला, प्रिंस सोनी, राहुल सोनी, विमल मंदिलवार, सोनू राम चौधरी, संदीप गढ़वाल, सोनू खांडे, निरेन्द्र सारथी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *