कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग भाजपा नेताओं ने कहा-नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली कांग्रेसी सरकार को खून के एक-एक कतरे का हिसाब देना होगा


अंबिकापुर। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अलोकतांत्रिक करार देते हुए सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी एवं भारत सिंह सिसोदिया, निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा, जनजाति गौरव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष धनराम नागेश, जिला मीडिया प्रभारी संतोष दास एवं सह मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने संयुक्त बयान जारी कर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में लगातार भाजपा नेताओं की हो रही हत्या की घोर निंदा की है। नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू को गोली मारकर हत्या कर दी। एक माह के अंदर भाजपा के नीलकंठ ककेम व बुधराम करताम की भी नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि लगता है एक गहरी साजिश के तहत कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। इस सरकार में नक्सलियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, इनके खून के एक-एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *