#Ambikapur महिलाओं से पूछ रहीं है त्रिशाला सिंहदेव आपको किस-किस योजना का लाभ मिला या नहीं, भाजपा प्रत्याशी राजेश ने कहा हम जीतेंगे

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव की पत्नि एवं टीएस सिंहदेव की बहु हैं त्रिशाला सिंहदेव, टीएस सिंहदेव के लिये क्षेत्र में कर रही हैं प्रचार

अम्बिकापुर/जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पत्नी एवं सरगुजा राजपरिवार की बहू त्रिशाला सिंहदेव गांव में जाकर महिलाओं से सीधे संपर्क कर चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इस सिलसिले में वे ग्राम मानिकप्रकाशपुर पहूंची, जहॉं महिलाओं समूहों से रुबरु हो उन्होंने विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा किया। गांव की महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर बड़ी ही आत्मीयता के साथ उनसे विभिन्न विषयों पर बात करते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा पिछले पांच वर्षों में महिलाओं, लड़कियों, परिवार एवं किसानों के लिये किये गये कार्यों का उन्होंने एक-एक कर ब्यौरा भी दिया तथा वे महिलाएं तथा उनका परिवार राज्य सरकार की योजना से लाभांवित हुआ या नहीं उन्होंने सबसे जानकारी भी ली। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। महिलाओं के साथ चर्चा करते हुए त्रिशाला सिंहदेव ने खेती किसानी, गांव के गोठान, गोबर खरीदी, भविष्य में धान की कीमतों के साथ ही साथ प्रदेश सरकार की उन योजनाओ पर भी चर्चा की जो महिलाओ पर केद्रित हैं।


ग्राम पंचायत मानिकप्राकाशपुर में इस चर्चा की शुरुआत के पहले छत्तीसगढ स्थापना दिवस के अवसर पर त्रिशाला सिंहदेव ने छत्तीसगढी महतारी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस चर्चा के दौरान उनके साथ सीतापुर की जनपद पंचायत सदस्य स्नेहा सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेेश गुप्ता, जनपद पंचायत सदस्य गंगा राम, सरपंच अजीत एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सरगुजा राजपरिवार से लगातार परिवार के लोग जनसंपर्क में उदयपुर, लखनपुर, अम्बिकापुर ग्रामीण एवं नगर निगम अम्बिकापुर में लोगों के बीच निकल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के छोटे भाई अरूणेश्वर शरण सिंहदेव, बहन आशा कुमारी एवं मंजूश्री आनंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव समेत परिवार से जुड़े निकटतम लोग लगातार क्षेत्र में जाकर वोट की अपिल कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये पांच सालों के कार्योें का ब्यौरा दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र की समस्याओं से भी परिचित हो रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल भी प्रतिदिन क्षेत्र में निकल रहे हैं और आमजनों से वोट की अपिल कर रहे हैं, क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने खबरी चौक से बात करते हुए कहा कि कद्दावर मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ मुकाबले में कहीं कोई विशेष बात नहीं है, कहीं कोई परेशानी नहीं है, पार्टी और संगठन लगातार कार्य करती है, हमें इसका फायदा होगा। क्या कहा राजेश अग्रवाल ने सुनिये विडियो में……

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *