अन्याय व अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा: तिवारी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में प्रांताध्यक्ष द्वारा मनोनीत संभागीय पदाधिकारियों की घोषणा


अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक संभाग मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्र, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, प्रांतीय महामंत्री अनिल पांडेय, जाकिर हुसैन ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए संभागीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष ने इस मौके पर चेतावनी भरे लहजे में कहा किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय या उनके अधिकारों का हनन करने की कोशिश किसी अधिकारी द्वारा की जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा सरगुजा संभाग में अधिकारियों के द्वारा मनमाने तरीके से दबाव पूर्वक कार्य लेने की बातें सामने आई हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में भी कई प्रकार की गड़बडिय़ां सामने आ रही हंै। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कहा कोविड काल के दौरान अधिकारियों ने मनमाफिक भ्रटाचार किया। आयुष्मान योजना भी प्रदेश के सभी ब्लॉक व जिला में भ्रष्टाचार का जरिया बना, इसकी जांच प्रदेश स्तर पर कराई जा रही है। इसके उपरांत प्रांतीय अध्यक्ष के द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्यामा कांत तिवारी को व संभागीय सचिव का दारोमदार दुर्गेश त्रिपाठी को सौंपा गया। इसी क्रम में संभागीय कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, शाहिद हुसैन, संभागीय उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, संदीप मिश्रा, गायत्री मरकाम, राकेश जायसवाल के नामों की घोषणा की गई। सभी संभागीय पदाधिकारियों से अपने दायित्व का कर्मचारी व समाजहित में ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने व संघ को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *